भरत पुर
नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में, कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार, 25 अगस्त को देर शाम पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
यह फ्लैग मार्च रेंज आईजी प्रीति चंद्रा और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशों पर आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेरणा शेखावत और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नीरज भारद्वाज के पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख बाजारों से होकर रूट मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद किया। थानाधिकारी ने सभी मतदाताओं से बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।



