भरत पुर
9 सितम्बर को होने वाले मतदान को लेकर बनाये गये बूथों का उपखण्ड अधिकारी एवं ईओ ने किया निरीक्षण
मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल नगर पालिका भुसावर में 25 वार्डो में पार्षद पद हेतु 9 सितंबर 2026 को चुनाव तिथि घोषित होते ही क्षेत्र में सरगर्मीयां शुरू हो गई हैं। जहां नगर पालिका के चुनाव को लेकर यहां संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में राजनीतिक समीकरण विठाने में लगे हुए हैं, तो निर्वाचन विभाग की ओर से अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं आज 26 अगस्त बुधवार को भुसावर नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए आगामी 09 सितम्बर 2026 को होने वाले मतदान को बनाये गए मतदान बूथों का उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक और पुलिस उपाधीक्षक ( सीओ) नीरज भारद्वाज, थाना अधिकारी राजेश मीणा, सफाई निरीक्षक विष्णु शर्मा के साथ मतदान केदो का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां मतदान केदो पर मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



