भरत पुर
विद्युत तंत्र के मरम्मत कार्य के चलते 30 मई 2026 को भुसावर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर- विद्युत तंत्र के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 30 मई 2026 शनिवार को भुसावर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एईएन (ओएंडएम) जेवीवीएनएल वैर हरदेव कुलदीप द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, भुसावर जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी क्रेशर फीडर एवं 11 केवी भुसावर सिटी-द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक बंद रहेगी।



