बोकारो

ईडी सीबीआई का राजनैतिक इस्तेमाल बंद करो – माकपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ देशव्यापी अभियान के तहत माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में माकपा कार्यालय स्वांग गोमिया के समीप ईडी के निदेशक का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा भारत सरकार और गृह मंत्रालय एवं कांग्रेस तीनों के संयुक्त साजिश के तहत लाल झंडे और वामपंथी दलों को बदनाम करने की नीयत से केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आवास पर ईडी को भेज पर छापामारी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा लाल झंडे और वामपंथी दलों के लोग के ऊपर आज तक कोई उंगली उठा नहीं पाया है न भविष्य में कोई उठा पाएगा यह फिर से साबित हो गया। ईडी को खाली हाथ विजयन के आवास से लौटना पड़ा। उन्होंने कहा केरल की कांग्रेस नीत राज्य सरकार के दबाव में भारत सरकार और गृह मंत्रालय ने जो इस घटना को अंजाम दिया है पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो देश में वामपंथी दलों के नेतृत्व में विकराल आंदोलन होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा पश्चिम बंगाल के अंदर 34 साल, आजादी के बाद लंबे समय तक केरल में एवं त्रिपुरा में लंबे समय तक सरकार चलाने के बावजूद आज तक किसी ने वहां के सरकार, मंत्री, विधायक एवं सांसदों के ऊपर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था, यह हम लोग हर मंच पर कहा करते थे। लेकिन एक साजिश के तहत लाल झंडे को बदनाम करने के नियत से केरल के अंदर पिंनरई विजयन के घर में ईडी का दुरुपयोग किया गया। हम केरल की जनता को सलाम करते हैं जिन्होंने ईडी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अगर भारत सरकार और गृह मंत्रालय का ईडी के दुरुपयोग की कार्रवाई, लाल झंडे को बदनाम करने की करवाई नहीं रुकती है तो पूरे देश में केरल की तर्ज पर ही ईडी, भारत सरकार और गृह मंत्रालय को जवाब दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो प्रखंड कमेटी के सदस्य भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, लखन महतो, केशु कमार, पूरन मांझी, समेत सुगन यादव, विश्व चंद्र रिकी, सुबोध कुमार, सूरज कुमार, संजय पासवान , फिरोज मियां फूलचंद मोदी, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, दिलीप नायक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button