क्रेशर मालिक एवं ग्रामीणों के बीच हुए विवाद
क्रेशर पर कार्यरत घायल कर्मचारी द्वारा मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर- गॉव घाटरी क्रेशर जोन क्षेत्र में शनिवार को क्रेशर मालिक एवं ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद क्रेशर पर कार्यरत घायल कर्मचारी द्वारा कई लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया है। हरियाणा के पिचौपा कला थाना बाइरा जिला चरखी दादरसी हाल कर्मचारी ड्रिल ऑपरेटर भूमि भरतपुर माइनिंग कम्पनी कोटकी निवासी धूपसिंह पुत्र प्रेमचन्द ने थाना पर दर्ज करवायी रिपोर्ट में बताया है कि 30 मई 2026 को प्रातः 9.30 बजे लीज पर जाने वाले रास्ते में पानी भरा होने पर अपने साधनों से मिट्टी डाल रहे थे। जहां श्यौदानसिंह, वीरेन्द्र सहित एक दर्जन नामजद लोग आये और लाठी डण्डा पत्थर एवं धारदार हथियारों से मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं लीज चलाने की एवज में मासिक बंदी देने को लेकर मांग करते हुए गाडियों में तोड फोड कर दी और कीमती सामान वानियत चोरी ले गये। सूचना पर पहुॅचे अनिल व विजय से छीनाछपटी कर अनिल से लाईसेंसी पिस्टल को छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात है कि इससे पहले गॉव घाटरी निवासी श्यौदान सिंह ने भी क्रेशर मालिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि दोनों ही तरफ से परस्पर मामले दर्ज करवाये गये हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


