गोड्डा

महगामा में अमीन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

बेरोजगार युवाओं और किसानों को मिलेगा अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महगामा प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, भारत विकास सेवा संस्थान, चास बोकारो के सहयोग से प्रखंड स्तर पर भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों एवं किसानों को तकनीकी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।प्रखंड प्रमुख महगामा अफसाना बानो द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रशिक्षण हेतु नामांकन प्रक्रिया 10 जून 2026 से 17 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक महगामा प्रखंड परिसर में पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत 21 जून 2026 से होगी तथा इसकी अवधि दो माह निर्धारित की गई है। प्रत्येक रविवार को तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटर अथवा उच्च शिक्षाधारी रखी गई है। प्रशिक्षण शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के लिए विशेष रियायत के तहत मात्र 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा जन्मतिथि अंकित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। प्रखंड प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं एवं किसानों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी के मोबाइल नंबर 7250546186 पर संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button