बाराबंकी

बाराबंकी में बीएमडब्ल्यू टीम ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

पांचवें बड़े मंगल पर गणमान्य लोगों ने ग्रहण किया हनुमान जी का प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा पुरानी सब्जी मंडी के सामने बीएमडब्ल्यू टीम के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया था।
भंडारे की शुरुआत सुबह श्री बालाजी महाराज के सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और आरती के उपरांत हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बाराबंकी के पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय, यातायात प्रभारी रामयतन यादव, सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा और चेयरमैन शीला सिंह सहित जनपद के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने हनुमान महाराज का प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे जनपद में “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारे गूंज रहे थे। बीएमडब्ल्यू टीम के सदस्यों ने इस मौके पर सभी सम्मानित व्यक्तियों और पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह पांचवां बड़ा मंगल 2 जून को पड़ा था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button