राष्ट्रीयलखनऊ

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। तीनों को लखनऊ लाकर पूछताछ किए जाने की बात कही गई है।
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को मंगलवार को ही लखनऊ लाया जाएगा। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी।
दरअसल, 9 अक्तूबर 2026 को थाना हजरतगंज पर वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से ही आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नागपुर से हुई गिरफ्तारी-फरार चल रहे इन आरोपियों की सुरागकशी के बाद, आज दिनांक 20 अक्तूबर 2026 को लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ ने नागपुर पुलिस की मदद से तीनों इनामी अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ लाया जा रहा है।
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। होटल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर की सुबह 6:33 बजे श्रद्धा से जुड़ी बताई जा रही एक गाड़ी ओम पैलेस होटल पहुंची। इसके करीब 20 मिनट बाद, सुबह 6:53 बजे श्रद्धा होटल में दाखिल हुई। गाड़ी का नंबर यूपी 32 आरटी 8043 बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट में गाड़ी की तस्वीर सामने आने का भी दावा किया गया है।
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं है। यह मामला सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा अखिलेश यादव का इशारा श्रद्धा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था, जिसमें कई नामचीन और रसूखदार लोग शामिल हैं।
फरारी के दौरान श्रद्धा ने पहला वीडियो जारी करते हुए नामचीन और रसूखदार से उसका नाम नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा को धमकाते हुए पुराने वायरल आॅडियो में भी श्रद्धा उसकी शिकायत किसी सर से करने की बातें कह रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button