जालौन
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज
प्रशासन से मांगे व्यावहारिक समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई। जनपद के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को आ रही विभिन्न परेशानियों के समाधान के लिए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जालौन ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संगठन का कहना है कि ट्रांसपोर्ट कंपनियों से माल लेकर शहर की दुकानों तक पहुंचाने वाले छोटे व्यावसायिक वाहनों, जैसे आपे, छोटा हाथी, पिकअप आदि के निर्बाध आवागमन के लिए विशेष अनुमति पत्र (पास) जारी किए जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
संगठन ने यह भी मांग की है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सामानों की ढुलाई करने वाले वाहनों को नो-एंट्री प्रतिबंधों से राहत दी जाए, जिससे जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो।
व्यापारियों का कहना है कि प्रातःकाल माल उतारने के उद्देश्य से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सामान उतारने के बाद वापस लौटते समय रोका जाता है, जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।
इसके अलावा व्यापार मंडल ने शहर में एक सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किए जाने की मांग भी रखी है। उनका मानना है कि इससे माल ढुलाई व्यवस्था बेहतर होगी, यातायात का दबाव कम होगा और साथ में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण तिवारी जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी जिला कोषाध्यक्ष राजेश दीवोलिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति और जिला संगठन मंत्री संतोष कुरेले
और भी व्यापारी एकत्रित हुए।


