रामपुर शाहबाद

मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमितीकरण, आयुष्मान योजना का लाभ, समयबद्ध भुगतान और कार्य संचालन के लिए स्मार्टफोन अथवा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्षों से ग्राम पंचायतों में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर मांगें पूरी न होने तक 1 जून से 15 जून 2026 तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत सहायकों ने प्रशासन से उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन कुमार, मो नावेद, तेजपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, रेहमत जहाँ, मुस्कान फ़ातिमा मुस्कान फातिमा आदि पंचायत सहायक शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button