
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। नगर पंचायत शाहाबाद के वार्ड संख्या 16 मोहल्ला वेदान में टूटी नालियों एवं सड़कों की क्षतिग्रस्त साइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग को लेकर वार्ड के सभासद शराफत हुसैन ने अधिशासी अधिकारी को एक पत्र सौंपा है।सौंपे गए पत्र में सभासद शराफत हुसैन ने बताया कि वार्ड के कई स्थानों पर नालियां टूटी हुई हैं तथा सड़कों की साइटें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इनकी वजह से वार्डवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।सभासद शराफत हुसैन ने पत्र में कहा कि टूटी नालियों और सड़कों की साइटों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि वार्ड के नागरिक लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं और कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसलिए नगर पंचायत प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सभासद शराफत हुसैन ने वार्ड की समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र निरीक्षण कराकर टूटी नालियों एवं सड़कों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



