मथुरा

वृंदावन में ओमेक्स के फ्लैटों से ऑनलाइन सट्टेबाज गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में ओमेक्स एंटरनिटी में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टे की खाई बाड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सट्टा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 19 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। मोबाइल के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये का लेनदेन भी मिला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स एंटरनिटी के फ्लैट 102, मीरा-6-ई में ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टे की खाई बाड़ी की जा रही है। इस पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर हाथरस विद्यापती नगर निवासी गगन शर्मा, मथुरा कालिंदी कुंज सोसायटी निवासी सुमित, सादाबाद, जमला निवासी नितिन, इगलास के मई सुभाष ग्राम निवासी प्रिंस, हाथरस, चंदपा, कपूरा निवासी टिंकू शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके पास से 19 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैब, राउटर वाई-फाई, दो रजिस्टर और 2270 रुपये बरामद किए हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि ओमैक्स एंटरनिटी के फ्लैट में ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके सट्टे का काम करने वाले गैंग के छह मोबाइल से चल रहे खातों को खंगाला तो 6 लाख 62 हजार 160 रुपये का लेनदेन मिला है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button