रामपुर शाहबाद

मकान में गड्ढा खोदते वक्त सोना निकलने की अफवाह तेज़

मकान मालिक ने इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बताया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के मधुकर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में गड्ढा खोदते वक्त सोना निकलने की अफवाह तेज़ी से फैल रही है। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गईं। हालांकि मकान मालिक ने इस खबर को पूरी तरह से अफवाह करार देते हुए बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके परिवार की महिला के हाथ का खड़ुआ लेकर भाग गया था, जिसको लोगों ने गड्ढे से सोने निकलना मान लिया। मकान मालिक के अनुसार जब उस व्यक्ति को पकड़ा तो उन दोनों के बीच झड़प भी हुई, जिसकी सूचना पर डायल 112 पुलिस को दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर ढकिया चौकी पहुंचीं। चौकी पहुंचकर भी मकान मालिक इस खबर को अफवाह बताते हुए नकारता रहा जबकि गांव में लोगों ने बताया कि घर में खुदाई के दौरान सोने जैसी चीज निकली है, जिसके बंटवारे को लेकर दोनों में मारपीट हुई हैं। ग्रामीणों ने तो दबी आवाज में यहां तक बताया कि सोने की पहचान करने के लिए निकले सामान को क्षेत्र के किसी सुनार के यहां चेक कराने ले जाया गया। ढकिया पुलिस ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button