रामपुर शाहबाद

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी वाहिद अपनी पत्नी आशकारा के साथ बाइक से सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव जा रहे थे। वे वहां एक रिश्तेदार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए निकले थे।शाहबाद आंवला मार्ग भगवनपुर के निकट सामने से आ रही एक ई-रिक्शा, से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी निजी वाहन से घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुँचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। और आशकारा की गंभीर हालत को को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button