हापुड़

पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी ने एक पेड़ माँ के नाम पहल के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया..

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पहल के अंतर्गत ई-ब्लॉक, आनंद विहार, हापुड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने कहा कि , हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की हरित एवं स्वच्छ नगरीय क्षेत्रों के निर्माण की परिकल्पना के अनुरूप हैं। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आमजन से अपील करी कि वे अपनी माँ एवं प्रकृति के सम्मान में अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता प्रदर्शित की गई। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को वृक्षों के महत्व-जैसे कि वायु गुणवत्ता में सुधार, जलवायु परिवर्तन से संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में हापुड के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, उपाध्यक्ष- प्राधिकरण मुकेश चंद्र जी एवं प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पौधे लगाए गए। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संतुलन को सुदृढ करने हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button