विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों ने पौधे रोपण व पौधे वितरित किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रेया फ़ार्म एंड नर्सरी द्वारा इंडियन नर्सरीमैन एसोसिएशन के तत्वावधान में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल कुमार त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में हापुड के जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण एवं पौधे वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हापुड़ के जिला जज अजय कुमार प्रथम व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने हापुड के कचहरी परिसर में पौधे रोपित किए व पौधे वितरण किए ।
इस अवसर पर हापुड़ के जिला जज अजय कुमार प्रथम ने लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीआर के पर्यावरण में प्रदूषण की बहुत बड़ी समस्या है जिसका एक मात्र समाधान है, ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाएं जाए ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सके।
हापुड़ के कचहरी परिसर में हुए इस कार्यक्रम में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नवादा, सचिव रवि कुमार सहित कई अधिवक्तागण एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे ।



