शामली
नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में 174 वाहनों के चालान
150 वाहन चालक बिना हेलमेट मिले, पुलिस ने की कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान के तहत शनिवार को जनपदभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 174 वाहनों के चालान किए, जिनमें 150 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के थे। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।