मसौली थाना प्रभारी ने किया सुन्दर काण्ड व विशेष पूजा के बाद भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने भक्तो को प्रसाद वितरित करते हुए कहा कि मसौली बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी एव थाना स्टाफ के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या मे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व थाना परिसर स्थित मंदिर पर धर्मपत्नी मिंटू त्रिपाठी के साथ प्रभारी निरीक्षक ने सुंदरपाठ कर विशेष पूजन-अर्चन कर भोग लगाया । पूजन के उपरांत, भक्तों के बीच छोला, पूरी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त निरिक्षक सनत कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राशिद खान, अभय गुप्ता, राकेश यादव, राज करन सिंह, समेत समस्त पुलिस स्टाफ व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा (भुल्लन) प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, नूर मोहम्मद, इरफ़ान मयूर ढाबा, जितेन्द्र वर्मा, आदि समेत हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। है। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। उपस्थित लोगों ने प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।



