अमरोहा

शिक्षक संघ की बैठक में निलंबन पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के करनपुर माफी गांव में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह के निलंबन को लेकर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी की जा रही है और बिना पर्याप्त कारण के की गई कार्रवाई से शिक्षक समुदाय में असंतोष व्याप्त है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं, इसके बावजूद उन पर कार्रवाई किए जाने से मनोबल प्रभावित हो रहा है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मामले को जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। शिक्षकों ने मांग की कि निलंबन आदेश की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाए।
सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो शिक्षक संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button