बाराबंकी
भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का किसान परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का किसान परेशान है। किसान को खाद समय से उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उक्त विचार रविवार को ज्योरी रोड स्थित सपा नेता पप्पू वर्मा के प्रतिष्ठान पर विधानसभा जैदपुर के ब्लाक मसौली के सेक्टर रजईपुर, सादामऊ, नैनामऊ व सददीपुर के सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक गौरव कुमार रावत ने कही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है किसान पहले तो खाद के लिए परेशान होता है फिर उसकी तैयार फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है जिसकी वजह से किसान परेशान होता है। वर्तमान भाजपा सरकार में छात्र,नौजवान व किसान सभी दुखी है ।आप सभी लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा तभी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा सेक्टर व बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने गांव की वोटर लिस्ट का मिलान बहुत ही बारीकी से करना होगा क्योंकि वोटर लिस्ट में बहुत गड़बड़ी है जिसकी जांच कर उसकी आपत्ति दर्ज करानी होगी तभी हम लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में कामयाब होंगे।
बैठक मे विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा महासचिव प्रेम किशोर वर्मा पप्पू, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, प्रधान मोबिन सिकंदर, प्रधान इसरार, मास्टर प्रेमचंद वर्मा, वीरपाल वर्मा, अनिल वर्मा प्रधान,सुरेश वर्मा प्रधान, उत्तम वर्मा, अवध राम वर्मा, जगरूप वर्मा, दिनेश रावत, धीरज रावत, रमेश रावत, खुर्शीद, रिजवान अहमद जकरिया, फकीर अली, ताजुद्दीन अंसारी, पप्पू अंसारी, पप्पू रावत समेत आदि लोग मौजूद रहे।



