शामली
युवती के फोटो वायरल करने और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। युवती के फोटो वायरल करने, रुपये की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी केतन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने मिल रोड स्थित गन्ना मिल गेट के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
