शामली
पैतृक भूमि विवाद में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। ग्राम लांक में पैतृक कृषि भूमि के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद के चलते दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि विरोधियों ने लाठी-डंडों और फायरिंग के जरिए हमला किया था। पुलिस ने आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
