हापुड़

दावत में मीट न खाने पर मुस्लिम पिता – पुत्र द्वारा चाकू मारकर हिंदू युवक को घायल करने का आरोप…

पुलिस की जांच में मामला निकला झूठा...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुस्लिम पिता पुत्र को शांति भंग की धारा में किया गिरफ्तार…

हापुड़ (यूपी) – दावत खिलाने के बहाने आम के बाग मे ले जाकर मीट न खाने पर मुस्लिम पिता पुत्र द्वारा हिन्दू युवक कपिल चौहान की पिटाई का लगा आरोप । बाग मे शराब और मीट की दावत मे परोसे गए मीट को लेकर विवाद और मारपीट का लगा था आरोप । कपिल के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नौशाद और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है ।

इस मामले में घायल कपिल चौहान के परिजनों का आरोप है कि बाग़ में दावत खाने के दौरान जब कपिल ने मीट खाने से मना कर दिया तो नौशाद और उसके बेटे ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और गाली-गलौच के बाद चाकूओ से हमला कर दिया जिसमे वह घायल हो गया । घायल पीडित कपिल के परिजनो द्वारा थाना बहादुरगढ मे दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया  गया है ।

इस मामले में थानाध्यक्ष बहादुरगढ़ इंद्रकांत यादव ने बताया कि कपिल के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों पिता नौशाद और उसके नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार किया गया है । हालांकि दावत के दौरान दोनों में अधिक शराब पिलाने को लेकर  झगड़ा हुआ था । नौशाद के बेटे ने झगड़े के दौरान कपिल को धक्का दे दिया था जिससे कपिल के हाथ में खेत में लगी लोहे की बाड़ से टकराने से चोट लग गई थी । चाकुओं से हमले की बात गलत है । इस मामले में कपिल ने बयान भी दे दिया है । कार्यवाही करते हुए मारपीट के आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, चित्तौड़ा के रहने वाले कपिल चौहान और नौशाद ने आम का बाग किराए पर ले रखा था , जिसमें कपिल , नौशाद और नौशाद का बेटा शाहरुख तीनों शराब पी रहे थे । नौशाद ज्यादा शराब पीने से गिर गया जिससे नाराज़ होकर शाहरुख ने कपिल को धक्का दे दिया , कपिल खेत में लगी लोहे की बाड़ पर गिरकर मामूली घायल हो गया । लेकिन कपिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी नौशाद और उसके बेटे शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button