हापुड़
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड़। वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन हापुड़ में “निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अध्यक्षा वामा सारथी अध्यक्षा मीना सिंह द्वारा किया गया जिसमें जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की गई।



