खैरथल

सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का खैरथल मे हर्षोल्लास से स्वागत

युवा सिंधी भाषा, संस्कृति, संस्कारों से जुड़े :मोहनलाल वाधवानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल :  सिंधी समाज की भाषा, संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से निकली सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का रविवार को खैरथल में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित यात्रा के स्वागत में समाज के विभिन्न संगठनों, धार्मिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खैरथल पहुंचने पर यात्रा का पूज्य झूलेलाल मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के संरक्षक मोहनलाल वाधवानी, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरदास मोरवानी, जयपुर संभाग प्रभारी अशोक छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंतानी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश कोटवानी एवं प्रीति वाधवानी का समाजजनों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।
भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सिंधी भाषा, संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करना है। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में समाज अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान से दूर होता जा रहा है, ऐसे में इस प्रकार की यात्राएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
स्वागत समारोह के बाद यात्रा गुरु मंगलगिरि सन्यास आश्रम, प्रेमप्रकाश आश्रम, संत कंवर राम धाम इकाई अध्यक्ष घनश्याम चचलानी के घर वल्लभग्राम स्थित विभिन्न स्थलों एवं स्वामी लीलाशाह आश्रम कुटिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने यात्रा का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गिरधारी लाल ज्ञानानी, प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी, अध्यक्ष नत्थूमल रामनानी, जिलाध्यक्ष अशोक महलवानी, विजय बच्चानी,अर्जुनदास बाबानी, टीकामदास चंदनानी,अर्जुनदास असरानी संभाग प्रभारी प्रताप कटहरा, भगवानदास दादवानी,पीकू लालवानी, बोनी जयवानी, बूलचंद मनवानी,तुलसीदास भूरानी, दिनेश माखीजा, बाबूलाल गोरवानी, करमचंद लखवानी, रामचंद्र खतनानी, कैलाश निहलानी, विक्की कटारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिला शक्ति जिलाध्यक्ष नीतू खजनानी एवं युवा उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button