गोड्डा

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में हुई अहम बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
महागामा।  महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैंक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ वरुण रजक ने की। बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराध, बैंक धोखाधड़ी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी शाखा प्रबंधकों को बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से कार्यरत रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि बैंक परिसर में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकदी के सुरक्षित परिवहन, एटीएम सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस और बैंक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। बैठक के दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने बैंक सुरक्षा को लेकर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने की बात कही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button