शामली

11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

7270 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा-2026 के प्रथम दिवस जनपद शामली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

प्रथम पाली में कुल 4392 अभ्यर्थियों में से 3621 उपस्थित रहे, जबकि 771 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति प्रतिशत 82.45 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं द्वितीय पाली में 4392 अभ्यर्थियों में से 3649 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 743 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत 83.08 प्रतिशत रहा।

दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8784 अभ्यर्थियों में से 7270 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1514 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 82.76 तथा अनुपस्थिति प्रतिशत 17.24 दर्ज किया गया।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी तथा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। जनपद प्रशासन एवं शामली पुलिस के अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button