शामली
बिना हेलमेट वालों पर शामली पुलिस की सख्ती, 311 चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली पुलिस ने “नो हेलमेंट नो फियूल” अभियान के तहत जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 311 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 243 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के रहे।
शिव चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक, रोडवेज बस अड्डा, बनत चौराहा और कैराना बस अड्डा समेत विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।