बोकारो

सीटू ने सहायक श्रमायुक्त के नाम सौंपा नौ सुत्री मांग पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) बोकारो जिला कमेटी के सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय बोकारो थर्मल में नौ सूत्री मांग पत्र सोपा गया।
सहायक श्रमायुक्त, झारखंड सरकार बोकारो थर्मल की अनुपस्थिति में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, बोकारो थर्मल के कर्मी उज्जवल कुमार को नौ सुत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सीटू के राज्य कमेटी सदस्य सह झारखंड निर्माण कामगार यूनियन के बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा आज जब विभिन्न उद्योगों में अस्थाई मजदूरों की संख्या घटती जा रही है, उस समय निर्माण एवं असंगठित मजदूरों का महत्व बढ़ गया है। क्योंकि कई स्थानों पर उत्पादन के कामों में भी इन्हें लगाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ निर्माण एवं असंगठित मजदूर शोषण के शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार से संघर्षों के बाद बने झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, रांची के द्वारा मिलने वाला लाभ से वंचित है। उन्होंने कहा उक्त बोर्ड से लाभान्वित होने के लिए निर्माण एवं असंगठित मजदूरों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। मजदूरों को निबंधन करवाने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि निर्माण व असंगठित मजदूर की सुविधा के लिए एवं उनके शोषण के खिलाफ हम संघर्ष करेंगे। आज नौ सूत्री मांग पत्र देकर हम संघर्ष की शुरुआत करने जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में यूनियन के नेता अजय कुमार नायक, चमन प्रजापति, सुधीर चौहान, अश्विनी कुमार, लोकनाथ ठाकुर, केशु कमार, दिलीप घासी, सूरज कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button