हापुड़

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर 10 जून से 20 जून तक यातायात होगा बंद

10 जून से फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य होगा शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

यातायात का डाइवर्जन प्लान हुआ लागू

हापुड़ – हापुड़ में मेरठ रोड फ्लाईओवर पर 10 जून से 20 जून तक मरम्मत कार्य किया जाएगा । लोक निर्माण विभाग ने इस अवधि के लिए फ्लाईओवर बंद रखने की सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस दौरान इस फ्लाईओवर पर यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

लोकनिर्माण विभाग ने वैकल्पिक मार्गों की घोषणा कर दी है। मेरठ रोड पर रेलवे लाइन के पार रहने वाले लोगों को हापुड़ में प्रवेश करने के लिए अब लगभग आठ किलोमीटर की दूरी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा ।

मेरठ से हापुड़ आने वाले वाहनों को अब मवाना-किठौर मार्ग से एनएच-09 ततारपुर चौराहा होते हुए हापुड़ में प्रवेश करना होगा। इसी तरह, मोदीनगर से हापुड़ की ओर आने वाले वाहन चालकों को भोजपुर-पिलखुवा मार्ग का पता उपयोग करना होगा। इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे ईंधन की खपत भी बढ़ेगी।

दस से बीस जून तक फ्लाईओवर पर चलेगा काम

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरठ फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य 10 जून की रात से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। इस पूरी अवधि में फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button