गोड्डा

फैजान उल्ला के फैन बढ़े, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा स्मार्ट सिटी रांची सरकारी आवास में मोहम्मद फैजान उल्ला और उनके रिसोर्स शिक्षक जीतेन्द्र कुमार भगत को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही लिफाफा भी दिया गया। उनके माता को 100% सेरेब्रल पाल्सी  दिव्यांग छात्र फैजान ने मुंह से लिखकर मैट्रिक परीक्षा में 93.8% अंक हासिल करके एक शानदार इतिहास रच दिया है। उसका हाथ-पैर काम नहीं करता है, वो कभी स्कूल नहीं गया। उनका नामांकन UHS SHIVAJINAGAR Godda में था। उनकी शिक्षा समावेशी शिक्षा अंतर्गत गृह आधारित शिक्षण विधि के माध्यम से रिसोर्स शिक्षक जीतेन्द्र कुमार भगत प्रखंड प्रखंड संसाधन केंद्र, गोड्डा के द्वारा 4 साल से उनके घर पर जाकर पढ़ाया करते थे। फैजान मन लगाकर पढ़ाई करता था। पढ़ाई में उसने इतना मन लगा दिया के मुंह से परीक्षा में अच्छे नंबर से पास कर केवल गोड्डा ही नहीं बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने को स्थापित कर गया है। फैजान से कई विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। सच्ची लगन निष्ठा और मन में जज्बा हो तो प्रतिभा एक दिन मुकाम हासिल कर लेती है। फैजान के फैन दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सम्मान कर आर्थिक स्थिति के मद्देनजर सहयोग प्रदान करना भी चर्चा का विषय है। दूसरी ओर कहा जाता है कि हौसलों से उड़ान होती है, ठीक है इसी तरह से कुछ फैजान के हौसलों की उड़ान की कहानी हर दिन अखबार की सुर्खियों में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button