मथुरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्नी के साथ लगाई गोवर्धन परिक्रमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पत्नी गीता के साथ गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा की दंडवती परिक्रमा पूर्ण होने पर संतजनों को भोजन प्रसादी कराई गई। परिक्रमा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री दंपती के दर्शन कर उनका स्वागत किया। साधारण अंदाज में नंगे पांव मुख्यमंत्री को पैदल परिक्रमा लगाते देख श्रद्धालु भी हैरान थे। परिक्रमा के उपरांत मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं डीग जिलों में चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button