बाराबंकी
कबीर पंथी संत रामसरन दास की 55 वी पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। ग्राम खिदरापुर मजरे सैदनपुर स्थित कबीरपंथी संत रामसरन दास 55 वी पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे साधु संतो के आलावा भारी संख्या मे जनप्रतिनिधि एव प्रशासनिक अधिकारियो ने भंडारे मे प्रसाद ग्रहण किया।
बताते चले कि कबीरपंथी संत बाबा रामसरन दास जी का जन्म ग्राम पंचायत गुरेला के मजरे सिसवारा मे हुआ था बाल्यावस्था मे साधु संतो के बींच मे रहने एव हमेशा गुरु की महिमा की बात करने से लोगो को आभास होने लगा कि बालक रामसरन कोई मामूली इंसान नही है कहने को तो बाबा रामसरन साहब का विवाह तो हुआ लेकिन विवाह के बाद उन्होंने अपना गृहस्थ जीवन छोड़ कर संतो के बींच रहने लगे और जल्द ही बाबा रामसरन साहब के प्रवचन सुनने के लिए भक्तो की लम्बी भीड़ लगने लगी। कुछ दिनों संतो के बींच रहने के बाद बाबा रामसरन साहब ने सैदनपुर ग्राम पंचायत के मजरे खिदरापुर मे आश्रम बनाकर रहने लगे बाबा रामसरन दास साहब अपने जीवन के अंतिम क्षणों मे कानपुर चले गये और वही पर उन्होंने अपना शरीर छोड़कर ईश्वर के पास चले गये।
बाबा के देव्हासन के बाद गाँव के समाजसेवी स्व राममिलन वर्मा, रंजीत कुमार, अजय वर्मा ने आश्रम का जीर्णोद्धार कर भव्य रूप दिया और मंदिर परिसर मे प्रतिवर्ष बाबा रामसरन की पुण्यतिथि 8 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हे रविवार को आश्रम मे आयोजित विशाल भंडारे मे विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मसौली ब्लाक प्रमुख रईस आलम, सिरौलीगौसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि वर्मा, हरिप्रकाश स्कूल के प्रबंधक आनंद वर्मा अखिलेश वर्मा, पूर्व प्रमुख लालबाबू, प्रधान रंजीत , रामसिंह, बलजीत, शैलेन्द्र सिंह, सहित ब्लाक के अधिकारी, बैंक मैनेजर एव ग्राम प्रधानों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजक तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, अनुप कुमार वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, आनंद कुमार वर्मा, अनुप कुमार वर्मा, संदीप कुमार वर्मा, तिलकराम वर्मा, नंद किशोर वर्मा आदि लोगो ने भक्तो मे प्रसाद वितरण किया।



