बरेली

11 से 21 जून 2026 तक जनपद में लगेगी ‘रात्रि चौपाल’, जिलाधिकारी ने जारी किया कार्यक्रम

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगा प्रशासन, रात्रि चौपाल में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

सरकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई के लिए ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी रात्रि चौपाल
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन चौपालों में आम जनमानस की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 जून से 21 जून तक जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में  रात्रि चौपाल आयोजित होगी। नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं चौपाल में रख सकेंगे, जिनका त्वरित समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जून को तहसील सदर के भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरला, 13 जून को बहेड़ी तहसील के बहेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रतनगढ़, 15 जून को फरीदपुर तहसील के भुता ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिसुआ, 17 जून को मीरगंज तहसील के मीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरखेड़ा, 19 जून को आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनौना तथा 21 जून को नवाबगंज तहसील के नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रेम में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 12 जून को बिथरीचैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लढ़िया की मलिन बस्ती एवं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ जन-चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button