पाकुड़

झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर डालसा द्वारा पारिवारिक मामले का सफल मध्यस्थता से निष्पादन

Successful mediation of family case by DLSA on the direction of Jharkhand High Court

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में पारिवारिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का सफलतापूर्वक मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ श्री दिवाकर पांडेय तथा डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में झारखंड उच्च न्यायालय से रेफर किए गए मामले B.A No. 2390/2026 का समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ स्थित मध्यस्थता केंद्र में कराया गया। मध्यस्थ समीर कुमार मिश्रा एवं डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच चल रहे आपसी मतभेद समाप्त हुए। मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान दंपति एक साथ रहने के लिए सहमत हुए तथा एक-दूसरे को फूल-माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिवक्ता, दंपतियों के परिजन एवं डालसा कर्मी उपस्थित रहे। डालसा द्वारा की गई इस सफल मध्यस्थता को पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button