सीकर
एड. लेखरा को मिला संगम अकादमी सेवा सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। संगम अकादमी कोटा की ओर से आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में कुशलपुरा निवासी एड. मनोहर लेखरा को साहित्यिक क्षेत्र में संगम अकादमी सेवा सम्मान से सम्मानित किया है। लेखरा के विधिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य, निस्वार्थ सेवा समर्पण द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों ने समाज को नई दिशा प्रदान की है। संगम अकादमी ने लेखरा की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यशैली को मान्यता देते हुए संगम अकादमी सम्मान से विभूषित किया है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



