झुंझुनू

भैरूं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झुंझुनूं। उदयपुरवाटी के भैरुं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल सैनी द्वारा की गई। संस्थान के संयोजक केके सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूरे उदयपुरवाटी ब्लॉक में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पानी बचाने और अरावली वन क्षेत्र की रक्षा करने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की गई।मोहनलाल सैनी ने अपने संस्था की रूपरेखा को आगे बढ़ने का प्रस्ताव रखा। कानाराम सैनी इंद्रपुरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगंतुक अतिथियों का पार्षद राकेश जमालपुरिया ने माला पहनाकर स्वागत किया। पीसी कटारिया ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान मोहनलाल सैनी, सीताराम, राकेश, फूलचंद मिस्त्री, कानाराम, रामसिंह, बाबूलाल, केदारनाथ, सांवरमल, गिरधारी लाल शर्मा, बीएल सैनी, मोतीलाल, कैलाश सहित कई लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button