अमरोहा

अमरोहा में प्रथम बार पहुंची प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं जिले की नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी शनिवार को पहली बार अमरोहा पहुंचीं।
 अमरोहा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को सरकार की बड़ी सफलता बताया।
इसके उपरांत, प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button