
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। चौसाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 285 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 57 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक चोरी की मोटरसाइकिल, 10 चोरी की बैटरियां तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान सादिक पुत्र अब्बल हसन उर्फ अब्बलू निवासी पावटी कला के रूप में हुई है। चौसाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 285 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल, 10 बैटरियां तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स भी बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बरामद मोटरसाइकिल का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहा था। बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
संदीप कुमार, चौकी प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपित को 285 ग्राम स्मैक, चोरी की मोटरसाइकिल, 10 बैटरियों और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

