सीकर
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर की बैठक आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ इकाई जिला सीकर की बैठक 16 जून को प्रातः 11:00 बजे होटल राजकनक बीकानेर बाइपास रोड़ सीकर में आयोजित होगी। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बताया कि बैठक में जिला और तहसील कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण भाग लेंगे। बैठक में समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही समस्त तहसील कार्यकारिणियों के लिए बैंक खाता खोलने के दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे। सवाई माधोपुर जिले के पांचना बांध के पानी को एक जाति विशेष के लोगों द्वारा रोककर मीणा समाज की कृषि भूमि पर पाबंदी लगा रखी है जिसके संबंध में आवश्यक विचार विमर्श कर समाज के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करने के लिए लिखा जाएगा। वर्तमान आर्थिक युग में चल रही महंगी और खर्चीली शादियों से बचने के लिए समाज में सामूहिक विवाह के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समाज बंधुओ से बैठक में उपस्थित होने की अपील की।



