मेरठ
उपज की बैठक में पत्रकार सुरक्षा और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
मारपीट की घटना से आक्रोशित पत्रकार, खनन माफियाओं के खिलाफ संघर्ष का बिगुल

उपज बैठक में पत्रकार एकता एवं सदस्यता अभियान को मिली गति
मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की मासिक बैठक रविवार को श्री वेंकटेश्वर वर्ल्ड स्कूल, साकेत मेरठ में वरिष्ठ पत्रकार जयवीर त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य एजेंडा हस्तिनापुर क्षेत्र में पत्रकार कुलदीप भारद्वाज के साथ हुई घटना तथा खनन माफियाओं द्वारा पत्रकारों पर बनाए जा रहे दबाव एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने के विषय पर केंद्रित रहा। इस मुद्दे पर उपस्थित पत्रकारों ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी रणनीति बनाने पर सहमति जताई।
बैठक में उपज पत्रकार संगठन के सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने, संगठन की गतिविधियों में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिलेभर में पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सरधना क्षेत्र में पत्रकारों को संगठित कर संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कर्दम ने आगामी दिनों में किठौर क्षेत्र में पत्रकार साथियों के लिए “मैंगो पार्टी” कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की। वहीं मवाना थाना क्षेत्र से आए पत्रकार संचित अरोड़ा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को बैठक के समक्ष रखा।
इस अवसर पर उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने सभी सदस्यों के सुझावों और विचारों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें संगठनात्मक रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकता एवं सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। संगठन के महामंत्री ललित ठाकुर ने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट रहकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। वहीं कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में रविश, आरिफ कुरैशी, गौरव यादव, सचिन कश्यप, गौरव सैनी, आशीष चौधरी, राजेश राजपूत, मनोज कुमार, नसरुल्लाह खान, इरशाद, शाहिद अली, मेहंदी, नरेश कुमार, अमित तोमर, एमपी गौतम, राहुल राणा, योगेंद्र कुमार, रवि गौतम, अमित शर्मा, इसरार अंसारी, जयवीर त्यागी, संचित अरोड़ा, विपुल सिंघल, ताज मोहम्मद, विकास गुप्ता, शाहरुख चौधरी, उज्ज्वल रस्तोगी, दीपांशु, निशांत शर्मा, राजेंद्र सैनी, ललित ठाकुर, सलीम सैफी, मोहम्मद आसिफ, जितेंद्र कुमार, अरुण सागर, राज, राजदीप त्यागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।




