मथुरा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में  पांच साल से जुटे पुलिसकर्मी के होंगे तबादले

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात श्रीबांकेबिहारी सुरक्षा व्यवस्था में 270 पुलिसकर्मी कोतवाली और पुलिस चौकी से अतिरिक्त तैनात रहते हैं, जो कि मंदिर के सभी द्वारों से लेकर गलियों एवं बाजार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन में लगे हैं। लंबे समय से मंदिर की सुरक्षा की सुरक्षा में जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों को लाने के श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर 22 उप निरीक्षक और हैड कांस्टेबल को कई बार में यहां से हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। वर्तमान में दो निरीक्षक सहित 250 पुलिसकर्मी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। पांच साल से अधिक समय तक कार्यरत पुलिसकर्मी, उप निरीक्षक एवं निरीक्षकों को यहां से हटाकर अन्य स्थान पर तैनात करने के मामले में 16 जून को होने वाली कमेटी की बैठक में यह मुद्दा रखा जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की रिपोर्ट लेंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा में तैनात पांच साल से अधिक समय से कार्यरत 22 उप निरीक्षक एवं हैडकांस्टेबल का स्थानांतरण किया जा चुका है। वर्तमान सभी की रवानगी हुई या नहीं यह दिखवाया जा रहा है। पांच से अधिक समय वाले पुलिसकर्मी को मंदिर सुरक्षा में तैनात नहीं किया गया है। इसकी रिपोर्ट हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में रखी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button