बाराबंकी

सातवें बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर कस्बा मसौली स्थित बाबा रामसरन दास-भगवत दास कुटी हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर के पुजारी रामलाल दास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।भण्डारा आयोजन में संजय शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, आशीष वर्मा, लवकुश मौर्य, राजेश वर्मा, ओमप्रकाश, विजय गुप्ता, ललित शर्मा, विजय रावत सहित अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए छोला-चावल, कढ़ी-चावल, बूंदी तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। भंडारे में मसौली, बड़ागांव, बुद्धी पुरवा, कपिलनगर, ज्योरी, नौबस्ता, धरौली और मोहल्ला भूलीगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button