
आठवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर चल रहा पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान पत्रकारों और उनके समर्थकों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर न्याय की मांग को लेकर अपनी एकता और संकल्प का प्रदर्शन किया।
पत्रकार अपूर्वा चौधरी के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। धरना स्थल पर आस्था और संघर्ष का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक गर्ग, राष्ट्रीय स्वर्ण वाहिनी के अध्यक्ष आचार्य गीतेश शर्मा, समाजसेवी वी.के. शर्मा, सत्य सनातन युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़, प्रतीक चौधरी, विक्की शर्मा, विनोद चौधरी, विजय शर्मा और रविन्द्र धनकड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
धरने में पत्रकार आकाश गौड़, राकेश कुमार, आर.के. देवड़ा, हरीश कुमार, समीर चौधरी, पंकज तोमर, अजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, कृष्ण तोमर, प्रीति मिश्रा और सविता चौधरी समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भागीदारी निभाई।
भंडारे में उमड़ी लोगों की भीड़
आंदोलन के सातवें दिन धरना स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि भीषण गर्मी, तेज आंधी और बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियां भी उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकीं और आंदोलन लगातार जारी है।
जांच में देरी पर जताई नाराजगी
धरने को संबोधित करते हुए अपूर्वा चौधरी ने मामले की जांच प्रक्रिया में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना को 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
अपूर्वा चौधरी ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और उन्हें विश्वास है कि उच्च पुलिस अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य को सामने लाएंगे।
लगातार बढ़ रहा समर्थन
धरना स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार संजय भाटी, पंकज शर्मा, पवन चौधरी, विकास कुमार, ब्रजभूषण, सतीश कुमार, राजीव सिंह, रिहान जैदी, सुमन मिश्रा, उमेश त्यागी, महेश त्यागी, ज्ञान भारद्वाज, सुशील मौर्य, सुशील शर्मा, सूरज शर्मा, ऋषभ तोमर,आकाश गौर, विनीत महेश्वरी विपुल कुमार, अमन चौधरी और शकील सैफी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतपाल सिंह खोसला,लोनी से अंकुश जैन मिकू सभासद संजीव तेवतिया, विनीत त्यागी, सतवीर सिंह और कृष्णेन्दु समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी आंदोलन को समर्थन प्रदान किया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई होने तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा तथा न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी ।



