शामली
चौसाना मे एएनएम की लापरवाही से जच्चा की मौत
गुस्सायें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र घेरा,भागी एएनएम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। थानाभवन मार्ग पर स्थित जच्चा बच्चा केन्द्र पर तैनात एएनएम की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान बिना सक्षम चिकित्सको व प्रसूति विशेषज्ञों के संर्जिकल डिलीवरी की गई। जिससे पीडिता को अधिक खून बहा। इलाज के लिए करनाल भर्ती कराया लेकिन चिकित्सको ने जच्चा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने जच्चा बच्चा केन्द्र पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद एएनएम मौके से भाग निकली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और गुस्साये ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया गया। वही दूसरी ओर नवजात का भी करनाल के अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
चौसाना के थानाभवन मार्ग पर सरकारी जच्चा बच्चा केन्द्र बना हुआ है। रविवार की रात्रि मे ग्राम भडी निवासी विवाहिता तबीयत बिगडने पर केद्र पर पहुॅची थी। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद एएनएम ने सलाह देकर डिलीवरी के समय मे आने को कहा। इसके बाद रात्रि मे महिला की फिर से तबीयत बिगडी तो परिजन जच्चा बच्चा केन्द्र पहुॅचे। सोमवार की दोपहर को करीब सवा बारह बजे डिलीवरी हो गई।आरोप है कि एएनएम ने सर्जिकल डिलीवरी की,जिससे जच्चा को पॉच टांके आये। कुछ समय तक तो महिला की तबीयत सामान्य रही लेकिन इसके बाद खून का दबाव अधिक हो गया और खून का बहाव नही रूका। हालात बिगडने पर परिजन जच्चा बच्चा केन्द्र लेकर पहुॅचे तो एएनएम ने बात करना भी उचित नही समझा और रेफर कर दिया। परिजन पीडिता को करनाल के नीजि अस्पताल ले गये जहॉ इलाज के दौरान पीडिता की मौत हो गई।
सोमवार की रात्रि मे परिजन भारी संख्या में चौसाना जच्चा बच्चा केन्द्र पहुॅचें और विरोध करने लगे। ऊन चिकित्सा प्रभारी डा तरूण के अनुसार एएनएम को भागकर जान बचानी पडी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुॅची और गुस्साये ग्रामीणों को किसी तरह से शांत किया गया। पीडितो ने एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। वही एएनएम शकुंतला देवी का कहना है कि हमारे यहॉ सामान्य डिलीवरी हुई है। लेकिन परिजन दावा कर रहे है कि शकुंतला ने चार टांके देने की बात कबूली है और करनाल मे इलाज के दौरान चिकित्सको ने पॉच टांके होना बताया है।
विवादो से पुराना नाता,विभाग रहा मेहरबान
चौसाना। एएनएम शकुंतला देवी को चौसाना का जच्चा बच्चा केन्द्र इतना भा रहा है कि पूरा परिवार ही चौसाना मे शिफ्ट हो गया। वही विभागीय अधिकारियों की मेहरबानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ सालो से इन्हे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नही किया गया। कई बार इन पर डिलीवरी के दौरान पैसे मांगने के आरोपो के साथ विडियों भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई,पर विभागीय सांठगाठ के कारण मामले को रफादफा कर दिया गया। अब ऊन के चिकित्सा प्रभारी डा0 तरूण कुमार का कहना है कि एएनएम ने जच्चा बच्चा केन्द्र पर डेरा डाला हुआ है। परिवार के संग रहती है। जब भी पोस्टिंग बदलने की बात होती है तो रोने लगती है।
डिलीवरी के दौरान दो कट हो जाना सामान्य बात है,जिसका उपचार भी दिया जाता है। डिलीवरी के बाद परिजन सब सेंटर लेकर लाये थे,खून का बहाव था,एएनएम ने हालात खराब होने के कारण रेफर कर दिया गया। रास्ते मे महिला की मौत हो गईं। एएनएम ने बताया कि परिजन फोन पर अभद्रता कर रहे है। एएनएम ने बताया कि मुझे सबसेंटर छोडकर भागना पड रहा है। हमने आपत्ति की थी कि आपने कुछ गलत किया है,जिस कारण आपको डर है।मामले की जांच करायेगें।
डा0 तरूण कुमार, चिकित्सा प्रभारी,ऊन



