रामपुर शाहबाद
बांसी के पेड़ों की कटाई से सुगम हुआ मार्ग, लोगों को मिली राहत
फायर ब्रिगेड और सीओ कार्यालय के सामने से हटाए गए बांस के पेड, लंबे समय से बनी समस्या का हुआ समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद द्वारा फायर ब्रिगेड और सीओ कार्यालय के सामने लंबे समय से मार्ग में बाधा बने बांसी के पेड़ों की कटाई कराई गई। इस कार्य से आम लोगों के साथ वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानी दूर हो गई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे लगे बांसी के पेड़ों की शाखाएं काफी फैल गई थीं। जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, फायर ब्रिगेड समेत वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार समस्या उठाए जाने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दोनों सभासदों ने स्थानीय लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए नगर पंचायत प्रशासन से समाधान की मांग की थी। जिसके बाद बुधवार को नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए पेड़ों की छंटाई और कटाई का कार्य शुरू कराया। इस दौरान जेसीबी की मदद से मार्ग को बाधामुक्त कराया गया। कटाई के बाद सड़क की साफ-सफाई भी कराई गई। जिससे रास्ता पूरी तरह सुगम हो गया।

