जलभराव से परेशान कलोनी वालों ने किया प्रदर्शन समाधान की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल। थाना हयातनगर क्षेत्र के दतावली रोड स्थित लमडेरा मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया। क्षेत्रवासियों ने सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर पालिका अध्यक्षा पति चौधरी मुशीर को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों कहाकि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान मुहम्मद वसीम,मुहम्मद अंसार ,मुहम्मद
जफर, मुहम्मद अनीस ,वसीम ,शराफत रियासत, नबी, कासिम विरासत, उस्मान रईस आसिफ, हर ज्ञान,मोहम्मद नईम बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



