रामपुर शाहबाद
वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग जख्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कस्बे के मोहल्ला फर्राशान निवासी एक राजमिस्त्री समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार मोहल्ला फर्राशान निवासी जुल्फिकार गुरुवार सुबह दीपक और उसके छह वर्षीय बेटे पार्थव के साथ बाइक से टाइल्स व पत्थर लेने जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह गेट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

