रामपुर शाहबाद

ससुराल में विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पति से विवाद के बाद मायके गई विवाहिता जब मंगलवार को अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो वहां विवाद हो गया। विवाहिता ने ससुरालियों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धुरियाई निवासी रजनी के अनुसार सोमवार रात उसका पति सुदीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसका भाई उसे मायके ले गया। मंगलवार सुबह भाई के साथ वह ससुराल पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सुदीप, कमल सिंह और शैजल ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद विवाहिता कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति सुदीप समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button