रामपुर शाहबाद

चंडीगढ़ में शाहबाद के मजदूर युवक की मौत

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कस्बे के मोहल्ला मंगोली निवासी युवक की चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक विशाल (26) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि विशाल की मौत सामान्य नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में संबंधित थाने में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पहुंचने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button